नई दिल्ली 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली पाकिस्तान सीमा के नजदीक पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का बहुप्रतीक्षित युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ आयोजित होने जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल अभ्यास की फुल ड्रेस रिहर्सल 24 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 27 फरवरी को संपन्न होगा। युद्ध जैसी वास्तविक परिस्थितियों में होने वाला यह अभ्यास वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं की व्यापक परीक्षा माने जा रहा है।हालांकि अभ्यास शुरू होने से पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान HAL Tejas की भागीदारी को लेकर संशय पैदा हो गया है। तकनीकी गड़बड़ी की खबरों के बाद सभी तेजस विमानों की जांच की जा रही है। हाल ही में मीडिया में एक तेजस विमान के क्रैश होने की खबर आई थी, लेकिन Hindustan Aeronautics Limited (एचएएल) ने स्पष्ट किया कि कोई दुर्घटना नहीं हुई, बल्कि यह जमीन पर आई मामूली तकनीकी खराबी थी। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान पायलट को इजेक्शन की जरूरत भी नहीं पड़ी।‘वायु शक्ति-2026’ में 120 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल होने वाले हैं। इनमें 77 फाइटर जेट, 43 हेलिकॉप्टर और 8 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल बताए गए हैं। फाइटर श्रेणी में Dassault Rafale, Sukhoi Su-30MKI, Mirage 2000, MiG-29 और SEPECAT Jaguar जैसे जेट अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।इसके अलावा C-130J Super Hercules, Airbus C-295 और Boeing C-17 Globemaster III जैसे ट्रांसपोर्ट विमान विशेष ऑपरेशन दिखाएंगे। पहली बार C-295 द्वारा नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल का प्रदर्शन होगा, जबकि C-130J छोटे रनवे पर उतरकर गरुड़ कमांडो को उतारने के बाद तेज़ी से दोबारा उड़ान भरेगा।पूरे अभ्यास की निगरानी इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के जरिए की जाएगी। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संभावित खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बहु-स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम तैनात रहेंगे। ‘वायु शक्ति-2026’ भारतीय वायुसेना की तैयारियों, तकनीकी क्षमता और सामरिक शक्ति का बड़ा प्रदर्शन साबित होने जा रहा है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026