पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरपंच को गिरफ्तार किया है।विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव देवीनगर (अभरावन), जिला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरण सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सरपंच ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस द्वारा जब्त किया गया था, उसे थाना बनूड़ से छुड़वाने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता की बार-बार विनती के बाद रिश्वत की राशि 50,000 रुपये तय हुई। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंपा गया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
You May Also Like
अमृतसर में 25 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची थी खेप; तीन तस्कर गिरफ्तार
दैनिक खबरनामा 7 जुलाई अमृतसर: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने…
- A.Saini
- July 7, 2026