चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: सेक्टर-41 स्थित गांव बुटरेला में देवर और भाभी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय नगमा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या से हुई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।पोस्टमार्टम में नगमा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि नगमा की हत्या के बाद उसके 24 वर्षीय देवर मुरसलीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।मामले की शुरुआती जांच सेक्टर-39 थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुरू की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब मृतक मुरसलीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वीरवार दोपहर दोनों के शव घर के अंदर मिले थे।बताया जा रहा है कि घर में मौजूद चार साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता फरमान को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल भिजवाया।नगमा और मुरसलीन मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले थे और पिछले करीब 15 वर्षों से बुटरेला में किराये पर रह रहे थे। नगमा का पति फरमान एसी रिपेयरिंग का काम करता है और घटना के समय बिजनौर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार विसरा रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं से मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026