चंडीगढ़ 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में Punjab Legislative Assembly का बजट सत्र आज (16 मार्च) को समाप्त हो जाएगा। सत्र के अंतिम दिन सदन में करीब 12 महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स और दस्तावेज पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही दो अहम विधेयक भी सदन के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर्स (संशोधन) बिल-2026 और श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी पंजाब बिल-2026 प्रमुख हैं।सत्र के आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार बने हुए हैं। विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira जब तक सदन से माफी नहीं मांगते, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
सत्र के दौरान तीन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। Vijay Singla मानसा जिले के गांव ढैपई में सरकारी आईटीआई तक सड़क न होने से विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाएंगे। वहीं विधायक Fauja Singh Sarari फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इसे फोर लेन बनाने की मांग करेंगे। इसके अलावा मुख्य सुचेतक Baljinder Kaur तलवंडी साबो स्थित गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी के 2% CSR फंड का क्षेत्रीय विकास में उपयोग न होने का मुद्दा सदन में उठाएंगी।इसके अलावा सदन में Comptroller and Auditor General of India (CAG) की वर्ष 2023-24 और 2025 से जुड़ी विभिन्न रिपोर्ट्स भी पेश की जाएंगी, जिनमें राज्य वित्त, सार्वजनिक उपक्रम, राजस्व और स्थानीय निकायों से संबंधित जानकारी शामिल होगी। साथ ही बुड्ढा दरिया और घग्गर दरिया समिति की रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

14 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों…
Share to :

चंडीगढ़ में शर्मनाक वारदात दुकान में घुसकर बुजुर्ग की पगड़ी उतारी, बालों से घसीटकर की मारपीट

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में एक दुकान के…
Share to :

पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा

चंडीगढ़ 9 मार्च2026 (जगदीश कुमार) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं…
Share to :

महाशिवरात्रि पर ट्राईसिटी में आस्था का सैलाब, सकेतड़ी शिवधाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक हाथ में गंगाजल, दूसरे…
Share to :