चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। होली से पहले प्रशासन ने 377 रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से शुरू की जाएगी। 20 मार्च तक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी विभागों के नए सर्विस रूल्स को अंतिम रूप दे दिया गया है। लंबे समय से नियमों में स्पष्टता न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। इस बार सभी नियुक्तियां नए सर्विस रूल्स के तहत होंगी और चयनित उम्मीदवारों को उसी के अनुरूप वेतन और सेवा शर्तों का लाभ मिलेगा। भर्ती पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।पहले चरण में क्लर्क, स्टेनो, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य ग्रुप-सी पद भरे जाएंगे। ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, आरएलए समेत कई विभागों में लंबे समय से रिक्तियां होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। अधिकारियों का मानना है कि नई भर्तियों से विभागीय कार्य में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।पुलिस विभाग को भी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई के खाली पदों का विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जेल वार्डर की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है, जिसे उनके पुनर्वास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, जिससे युवाओं को बड़ा रोजगार अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोशल मीडिया पर हिंसक धमकियों से हड़कंप, एआई सिस्टम ने सामग्री बनाने से किया इनकार

पंजाब 9 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा से जुड़े कथित हिंसक धमकियों वाले…

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- हरियाणा CM सैनी ने बंद कमरे में मीटिंग कर MLA खरीदने का दिया ऑफर

पंजाब 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से…

नशा मुक्त पंजाब के लिए सरकार और समाज मिलकर लड़ें जंग: बरिंदर कुमार गोयल

दैनिक खबरनामा | मालेरकोटला , 25 जून, 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

नववर्ष 2026 पर मोहाली मीडिया की अनूठी पहल, गुरु का लंगर आयोजित कर की सुख-समृद्धि की कामना

मोहाली 1 जनवरी 2026(जगदीश कुमार) के पावन अवसर पर मोहाली मीडिया से…