पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) फेज-3बी2 मार्केट स्थित एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित युवक की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी को कुछ दिनों बाद उसी एटीएम के बाहर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय अमन कुमार ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त से उधार पैसे लिए थे। दोस्त ने अपने पिता का डेबिट कार्ड और पिन उसे दे दिया। अमन जब एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो एक अज्ञात युवक भी केबिन में आ गया और बातचीत के बहाने उसे उलझाने लगा। इसी दौरान अमन के मोबाइल पर कॉल आ गई। उसने पांच हजार रुपये निकाले और बाहर निकलने लगा। इसी बीच आरोपी ने चालाकी से उसका डेबिट कार्ड बदल दिया, जिसकी भनक तक नहीं लगी।करीब 20 मिनट बाद अमन के दोस्त ने फोन कर बताया कि उसके पिता के खाते से 45 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया है। कार्ड की जांच करने पर पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड है। तुरंत बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया गया।ठगी का एहसास होने पर अमन ने हिम्मत नहीं हारी और रोजाना उसी एटीएम के बाहर निगरानी करने लगा। कुछ दिन बाद उसने संदिग्ध युवक को दोबारा देखा और पहचान पक्की होने पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विदांश को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से एटीएम इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में 40वां वार्षिक खेल समारोह शुरू डीसी कोमल मित्तल ने किया उद्घाटन, छात्रों को खेलों के लिए प्रेरित किया

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहीद…

मजीठिया को फिर मिली जान से मारने की धमकी विदेशी नंबर से आया डरावना मैसेज, जांच में जुटी एजेंसियां

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता…

1 नवंबर को फिर महिलाओं के मोबाइल पर बजेगी‘टूऺ – टूऺ ,मान सरकार जारी करेगी सम्मान राशि

दैनिक खबरनामा | नकोदर, 28 अक्टूबर 2026. पंजाब की महिलाओं को 1…

पटियाला के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक…