दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए सुरक्षा के मद्देनज़र बच्चों को घर भेजने का फैसला लिया और अभिभावकों को तुरंत स्कूल पहुंचने के लिए संदेश भेजे।ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई, हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।स्कूलों से अचानक मिली सूचना के बाद अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि इससे पहले भी पटियाला के करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य संस्थान शामिल थे। हर बार की तरह इस बार भी एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।इसके अलावा, हाल के समय में चंडीगढ़ की अदालतों और अन्य संस्थानों को भी ऐसी धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क बनी हुई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एलपीजी सिलेंडरों की अवैध डायवर्जन रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ाई

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में घरेलू और…
Share to :

बलटाना के सरकारी राशन डिपो में हंगामा गेहूं में कीड़े मिलने का आरोप, सप्लाई रोकी

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बलटाना स्थित एक…
Share to :

37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली की विशेष CBI अदालत ने…
Share to :

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर निशाना: “गुजरात में सबसे ज्यादा पेपर लीक, देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था”

दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann…
Share to :