पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने इस वर्ष बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। विभाग में कुल 3298 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे।पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, साथ ही सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से आगे की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा और अन्य जरूरी चरण शामिल होंगे।
पंजाब पुलिस का कहना है कि इस भर्ती से विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा और पुलिस बल को और मजबूत बनाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल से ही प्राप्त करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केजरीवाल का बड़ा ऐलान अब इलाज के अभाव में नहीं जाएगी किसी की जान, पंजाब में शुरू हुई ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज योजना

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी…
Share to :

रामगढ़िया सभा ने डॉ. नवदीप सिंह बंसल को किया सम्मानित

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ विश्वभर में फैले 28 मिलियन…
Share to :

ट्राइसिटी में मौसम बदलेगा करवट 22 से 24 जनवरी तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

चंडीगढ़ 20 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम एक…
Share to :

पश्चिम एशिया तनाव का असर चंडीगढ़ तक: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल-रेस्टोरेंट के सामने संकट

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पश्चिम एशिया में बढ़ते…
Share to :