चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के मौली जागरा स्थित विकास नगर में एक सैलून संचालक पर कुछ युवकों द्वारा तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में युवक के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हथेलियां तलवार के वार से कट गईं।घायल युवक की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है, जो विकास नगर में सैलून चलाता है। गुफरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम को करीब 10 से 15 युवक अचानक उसके पास पहुंचे और उस पर तेजधार हथियारों व तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके दोनों हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल गुफरान को उठाकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।परिजनों का आरोप है कि यह पहला हमला नहीं है। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले, दिवाली 2025 के दौरान भी इन्हीं युवकों ने गुफरान पर हमला किया था। उस समय पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।घटना की सूचना मिलते ही मौली जागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।वहीं स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मौली जागरा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बहुत कम होती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :