चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के मौली जागरा स्थित विकास नगर में एक सैलून संचालक पर कुछ युवकों द्वारा तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में युवक के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हथेलियां तलवार के वार से कट गईं।घायल युवक की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है, जो विकास नगर में सैलून चलाता है। गुफरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम को करीब 10 से 15 युवक अचानक उसके पास पहुंचे और उस पर तेजधार हथियारों व तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके दोनों हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल गुफरान को उठाकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।परिजनों का आरोप है कि यह पहला हमला नहीं है। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले, दिवाली 2025 के दौरान भी इन्हीं युवकों ने गुफरान पर हमला किया था। उस समय पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।घटना की सूचना मिलते ही मौली जागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।वहीं स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मौली जागरा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बहुत कम होती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

घर के आंगन से रेलवे स्टेशन तक चंडीगढ़ के लापता बच्चे यूपी में सुरक्षित मिले चंडीगढ़

25 दिसंबर | जगदीश कुमार घर के बाहर खेलते दो मासूम और…
Share to :

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले ABHA ऐप रजिस्ट्रेशन जरूरी, घर बैठे मिलेगा टोकन, लंबी कतारों से राहत

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले…
Share to :

मोबाइल और सोशल मीडिया पारिवारिक रिश्तों में ला रहे दूरी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़…
Share to :

सेक्टर-41 बुटरेला में देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: सेक्टर-41 स्थित गांव…
Share to :