चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के गांव कैम्बवाला (यू.टी.) चंडीगढ़ स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, धर्मशाला एवं गौशाला में 31वां वार्षिक उत्सव 14 और 15 मार्च 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी कैम्बवाला ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को परिवार सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।मंदिर कमेटी के अनुसार शनिवार 14 मार्च को शाम 7 बजे ज्योति प्रचंड की जाएगी, जिसके बाद रात 8 बजे से 11 बजे तक बाबा जी का जागरण आयोजित होगा। इस दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था सेक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी अनुराग शर्मा द्वारा करवाई जाएगी।रविवार 15 मार्च को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक मूर्ति स्नान का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक धूने की पूजा तथा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन-संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारा कालका निवासी आशुतोष द्वारा लगाया जाएगा।मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाइट और टेंट की सेवा गुप्ता कैटरर, पिंजौर (हरियाणा) द्वारा प्रदान की जाएगी। श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 98725-58322, 98728-99813, 99141-94600, 62806-06699 और 76963-54969 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब CM के हेलिकॉप्टर विवाद पर बवाल चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने पत्रकारों और यूट्यूबर्स पर दर्ज FIRs की कड़ी निंदा की

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा) मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से जुड़े विवाद को…
Share to :

चंडीगढ़ में देर रात तक बार खोलने के प्रस्ताव का विरोध तेज, सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ 18 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर में बारों को रात तीन…
Share to :

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की हत्या: सिर के पीछे पॉइंट-ब्लैंक गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला कांड का बदला बताया

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे…
Share to :

भगवान वाल्मीकि पर कार्यक्रम को लेकर हाईकोर्ट में तीखी बहस, याचिकाकर्ता ने वापस ली याचिका

चंडीगढ़ 19 जनवरी( दैनिक खबरनामा) निजी चैनल पर भगवान वाल्मीकि से जुड़े…
Share to :