पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी रैपर-सिंगर Yo Yo Honey Singh के एक बयान ने फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है। दिल्ली के Indira Gandhi Indoor Stadium में अपने ‘My Story World Tour’ के इंडियन चैप्टर के दौरान हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर तंज कसते हुए कहा कि “यो यो हनी सिंह का शो सुपरहिट होता है, बाकी का Gen Z की लैंग्वेज में 6-7 है।हनी सिंह ने “6-7” बोलते समय आवाज की टोन बदलकर इशारे भी किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस इस बयान को Karan Aujla से जोड़कर देखने लगे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। कुछ फैंस का कहना है कि यह तंज Badshah पर था।इन दिनों Karan Aujla भी अपने टूर में व्यस्त हैं और हाल ही में मोहाली में उनका शो हुआ था, इसलिए चर्चा ज्यादा उन्हीं को लेकर हो रही है। फिलहाल इस बयान पर औजला की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों कलाकारों के फैंस के बीच बहस तेज हो गई है।‘6-7’ के दो मायने निकाले जा रहे हैं सोशल मीडिया की भाषा में “6-7” का मतलब औसत या एवरेज होता है, यानी कोई चीज खास नहीं।दूसरा मतलब यह निकाला जा रहा है कि हनी सिंह अपने शो को टॉप और बाकी कलाकारों के शो को औसत बता रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :