पंजाब 20 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा कलगीधर मार्केट, बलटाना में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।संवाद के दौरान व्यापारियों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा, एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता, जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और हल्का चेयरमैन अजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।एसडीएम अमित गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों का उद्देश्य व्यापार और वाणिज्य को मजबूत करना है। स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जबकि अन्य मुद्दों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार व्यापार-अनुकूल माहौल बनाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।बैठक में एएसपी जीरकपुर, सहायक आयुक्त (स्टेट टैक्स), श्रम निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, पीएसपीसीएल के अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी और बीडीपीओ डेराबस्सी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :