पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग का काम कर रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाते थे और नकली फर्म बनाकर ठगी की रकम को इन खातों में जमा करवाते थे।इसके बाद यह गैंग अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर उन्हें छिपा देता था, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। इस पूरे नेटवर्क के जरिए आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से कमीशन के रूप में मोटी रकम कमा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कर दी है। इसके अलावा 5100 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी), 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेक बुक और स्टैंप भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, एक दिन में 652 ठिकानों पर छापेमारी, 593 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026.पंजाब में अपराध और नशे के…

मोहाली वाईपीएस चौक पर क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा का धरना तीन साल पूरे, आंशिक जाम जारी

मोहाली 9 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ सीमा पर स्थित यादविंद्रा पब्लिक स्कूल (वाईपीएस)…

मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम को गति देने मैदान में उतरे विधायक कुलवंत सिंह, 11 रजिस्ट्रेशन सेंटरों का किया निरीक्षण

पंजाब 22 फरवरी2026 (जगदीश कुमार) पंजाब विधानसभा हलका मोहाली के विधायक कुलवंत…

पुत्रवधू के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने नहर में कूदकर दी जान, 5 पर FIR दर्ज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंजाब के अबोहर में एक महिला की…