पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब जीरकपुर शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को बलटाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। पीर बाबा रोड मार्केट में पहुंची इंफोर्समेंट टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी और अस्थायी स्टॉल हटाकर रास्तों को पूरी तरह खाली कराया। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था को इस कार्रवाई से काफी राहत मिली है।नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक को सुचारू बनाना और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते सुनिश्चित करना है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई रेहड़ी-फड़ी संचालक जल्दबाजी में अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि कुछ को टीम ने मौके पर ही हटाया।इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने सख्त लहजे में कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कब्जा न करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जीरकपुर की यातायात व्यवस्था बेहतर और व्यवस्थित बन सके।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026