दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 अमृतसर पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। राज्य सरकार ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए मांग की है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी हिरासत अवधि खत्म होने के बाद भी उन्हें असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रखा जाए।
सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि अमृतपाल को पंजाब लाने से राज्य में हालात बिगड़ सकते हैं। इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से अनुरोध किया गया है कि असम सरकार की सहमति से ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स एक्ट, 1952 और पंजाब संशोधन अधिनियम 2025 के तहत उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की अनुमति दी जाए।
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने भी उनकी रिहाई को लेकर कानून-व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) और अमृतसर (देहात) के SSP की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने यह सिफारिश की है।
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को 24 फरवरी 2023 को अजनाला थाने पर समर्थकों के साथ धावा बोलने के मामले में आरोपी बनाया गया था। इसके बाद वह करीब एक महीने तक फरार रहे और 23 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किए गए। तभी से उन्हें NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। उनकी हिरासत अवधि अप्रैल 2024 और अप्रैल 2025 में बढ़ाई जा चुकी है, जो अब 22 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि NSA खत्म होने के बाद 23 अप्रैल को उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें पंजाब से बाहर रखना ज्यादा उचित माना जा रहा है। अब इस मामले में अंतिम फैसला केंद्र और असम सरकार की सहमति के बाद लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 3 युवतियां गिरफ्तार

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) मोहाली पुलिस ने सेक्टर-118 स्थित ब्लॉसम स्पा…
Share to :

नशे में धुत हेड कांस्टेबल का हिट एंड रन मोहाली में कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने घेरकर पकड़ा

पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के खरड़ इलाके…
Share to :

मकर संक्रांति पर डाऊं में भव्य मेले का आयोजन, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार का दिखा अनूठा संगम

मोहाली 14 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहाली मकर संक्रांति के पावन अवसर…
Share to :

टैक्स चोरी पर सख्ती वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 25 नई बोलेरो गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, एनफोर्समेंट होगी और मजबूत

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री…
Share to :