हरियाणा 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने रविवार को अपनी पत्नी सीमा सिंघल के साथ पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा भाव से दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना और हवन कर प्रदेश की शांति, सुरक्षा और खुशहाली के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगा।मंदिर परिसर में पहुंचे DGP का मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कामना की। हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने आहुति दी और परिवार सहित देवी मां के प्रति आस्था प्रकट की।इस अवसर पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी DGP से मुलाकात की। अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस धार्मिक यात्रा को लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026