दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में आज एक खास पल देखने को मिला, जब भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के वायु सेना प्रमुख अपने परिवारों के साथ नतमस्तक हुए। भारत के एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और UK के एयर चीफ मार्शल हार्वे स्मिथ ने गुरुघर पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।दोनों अधिकारियों ने पवित्र सरोवर की परिक्रमा की और मुख्य दरबार साहिब में माथा टेककर अरदास की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने उन्हें श्री हरमंदिर साहिब के इतिहास, इसकी स्थापना और सिख धर्म की महान शिक्षाओं से अवगत कराया।दर्शन के दौरान एयर चीफ मार्शल्स ने विश्व प्रसिद्ध लंगर सेवा को भी करीब से देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परंपरा समानता, सेवा और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण है, जो पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उनके परिवारों ने भी इस पवित्र स्थल के शांत और आध्यात्मिक वातावरण को एक यादगार अनुभव बताया।दर्शन उपरांत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से दोनों गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपा और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस यात्रा को केवल एक धार्मिक दौरा ही नहीं, बल्कि भारत और UK के बीच मजबूत होते रक्षा और कूटनीतिक संबंधों के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रीति जिंटा लंगर हॉल में की सेवा, पंजाब किंग्स की जीत के लिए की अरदास

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 अमृतसर बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta शनिवार रात…
Share to :

मोहाली कोर्ट समेत पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, कॉम्प्लेक्स खाली CM भगवंत मान बोले मामले को हल्के में नहीं ले रहे

दैनिक खबर नंबर 6 मार्च 2026 मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने…
Share to :

पंजाब में चुनाव से पहले BJP का ‘विस्तार मिशन’ तेज, AAP बगावत के बाद विपक्षी दलों के नेताओं पर नजर

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते…
Share to :

बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर, पांच माह से नहीं पहुंचे बिल उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर के बलटाना, हरमिलाप…
Share to :