दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) हरपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एएसआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय ट्रैप लगाकर पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार, पटियाला के नाभा निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ वर्ष 2023 में खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर जांच चल रही थी। इसी मामले में एएसआई हरपाल सिंह ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस दफ्तर बुलाकर उस पर भी संलिप्तता का आरोप लगाया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि एएसआई ने उसके पक्ष में रिपोर्ट देने और उसे क्लीन चिट दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, जो उसके विदेश जाने के लिए जरूरी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच की और फिर जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।इस मामले में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में टूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर, उत्पादकता, गुणवत्ता और लागत नियंत्रण पर दिया गया बल

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान “हैंड…
Share to :

इशारे करने पर सिंगर ने दी चेतावनी अभी छोड़ रही हूं, शो खराब नहीं करना चाहती”

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना से मुनीश वशिष्ठ। पंजाबी सिंगर…
Share to :

फरवरी तक STP निर्माण पूरा करने के निर्देश, एडीसी (यूडी) ने नयागांव साइट पर की समीक्षा

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों…
Share to :

मोहाली में विकास को बढ़ावा विधायक कुलवंत सिंह ने 37 लाख की ग्रांट बांटी, गांवों में तेजी से होंगे विकास कार्य

दैनिक खबरनामा | 17 अप्रैल 2026 | साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली…
Share to :