दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 मध्य पूर्व से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में सक्रिय होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने शीर्ष सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वे आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर इस सैन्य संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकालें। ट्रंप का साफ मानना है कि लंबे समय तक युद्ध खींचना अमेरिका के हित में नहीं है।28 फरवरी 2026 को शुरू हुए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। हालांकि अब ट्रंप प्रशासन रणनीतिक बदलाव के संकेत दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने निजी बैठकों में कहा है कि ईरान पर पर्याप्त दबाव बनाया जा चुका है और अब विवाद अपने अंतिम चरण में है।बताया जा रहा है कि ट्रंप ‘ग्रैंड डील’ के जरिए इस टकराव को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने सलाहकारों से चार से छह सप्ताह की समयसीमा तय करने को कहा है। बैठक में ट्रंप ने दावा किया कि उनका प्रशासन युद्ध शुरू करने में नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करने में विश्वास रखता है और अब तक आठ संघर्षों को समाप्त कर चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :