दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 पंचकुला शहर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहुमुखी प्रतिभाओं ने अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में फिल्म “धुरंधर 2” में अभिनय करने वाली उभरती कलाकार जाह्नवी बंसल, समाजसेवी व उद्योगपति एम.के. भाटिया और एंटरप्रेन्योर रोबिन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।मिट्स फार्मा, पंचकुला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक पहल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किए गए। एम.के. भाटिया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए युवाओं को बड़े सपने देखने के साथ-साथ फोकस और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करनी चाहिए।वहीं, जाह्नवी बंसल ने फिल्म “धुरंधर 2” की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखा था, जिसे उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से पूरा किया।इस दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिल्ली-अंबाला रूट पर हाईटेक होगा सिग्नल सिस्टम, रेलवे ने 421 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला रेलवे नेटवर्क…

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर, सिरसा स्थित डेरा पहुंचा

सिरसा 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा )डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम…

हरियाणा में 79 अत्याधुनिक स्किल सेंटर शुरू, युवाओं को AI और साइबर सिक्योरिटी में मिलेगा प्रशिक्षण

हरियाणा 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में युवाओं को आधुनिक…

गुरुग्राम को मिली अत्याधुनिक न्यायिक सौगात, सीजेआई सूर्यकांत आज करेंगे ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन

दैनिक खबरनामा। गुरुग्राम, 12 जुलाई: गुरुग्राम में न्यायिक ढांचे को नई पहचान…