दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 पंचकुला शहर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहुमुखी प्रतिभाओं ने अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में फिल्म “धुरंधर 2” में अभिनय करने वाली उभरती कलाकार जाह्नवी बंसल, समाजसेवी व उद्योगपति एम.के. भाटिया और एंटरप्रेन्योर रोबिन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।मिट्स फार्मा, पंचकुला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक पहल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किए गए। एम.के. भाटिया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए युवाओं को बड़े सपने देखने के साथ-साथ फोकस और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करनी चाहिए।वहीं, जाह्नवी बंसल ने फिल्म “धुरंधर 2” की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखा था, जिसे उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से पूरा किया।इस दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026