दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 Sukhna Lake पर आयोजित Suryakiran Air Show का आज दूसरा दिन है, जिसमें Bhagwant Mann भी शामिल होंगे। पहले दिन के रोमांचक प्रदर्शन ने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया और खासतौर पर छात्राओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।चंडीगढ़ प्रशासन की पहल पर स्कूली बच्चों को भी इस एयर शो में शामिल होने का मौका मिला। चार सरकारी स्कूलों के 50-50 बच्चों के साथ-साथ स्नेहालय के बच्चों ने भी इस आयोजन का आनंद लिया। छोटे बच्चों से लेकर किशोर छात्राओं तक, हर किसी के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ नजर आया। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।एयर शो के दौरान Suryakiran Aerobatic Team के पायलटों ने जब आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए, तो पूरा माहौल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इस रोमांचक नजारे ने खासकर बेटियों के दिलों में नई ऊर्जा भर दी। कई छात्राओं ने पायलट बनकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।सरकारी स्कूल की छात्रा तराना ने कहा कि वह पहले से ही डिफेंस में जाना चाहती थी, लेकिन इस शो ने उसके हौसले को और मजबूत कर दिया। वहीं छात्रा सादिया ने बताया कि उसे पहले ऊंचाई से डर लगता था, लेकिन एयर शो देखने के बाद उसका डर खत्म हो गया है।छात्रा भारती ने कहा कि वह भविष्य में भारतीय सेना में कर्नल बनना चाहती है और अगर मौका मिला तो वायुसेना में जाकर पायलट बनने का सपना जरूर पूरा करेगी। यह एयर शो बच्चों, खासकर बेटियों के लिए अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच बन गया है।
You May Also Like
गणतंत्र दिवस 2026 चंडीगढ़ और पंचकूला में भव्य परेड, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देशभक्ति का उमड़ा सैलाब
- Vishal
- January 26, 2026
चंडीगढ़ में 6 मंजिला फ्लैट्स का रास्ता साफ CHB की नई हाउसिंग स्कीम जल्द, 3BHK ₹2.30 करोड़ तक
- Vishal
- April 11, 2026
चंडीगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सख्ती, फुटपाथों और सड़कों पर अवैध वेंडिंग के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, 112 चालान काटे
- Vishal
- January 6, 2026
पंजाब की लेडी ड्रग अफसर नवदीप कौर फैशन वर्ल्ड में चमकीं, मिसेज नेशनल 2025 में फर्स्ट रनर-अप
- Vishal
- December 29, 2025