दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अस्थिरता का माहौल बन गया है। लुधियाना और अमृतसर में पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को अमृतसर के रानी का बाग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप मालिकों ने नोटिस लगाकर ग्राहकों को सूचित किया। वहीं लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप अभी भी बंद है।इससे पहले जालंधर में बीएमसी चौक के पास एक पेट्रोल पंप ड्राई हो गया था, हालांकि बाद में सप्लाई आने पर उसे दोबारा खोल दिया गया। हालात को देखते हुए मोगा में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने पेट्रोल पंप मालिकों को एडवाइजरी जारी कर ड्रमों और कैनियों में डीजल देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्टोरेज और ब्लैक मार्केटिंग पर काबू पाया जा सके। हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि डीजल का उपयोग मोटर, जनरेटर और कृषि उपकरणों में होता है, जिन्हें पंप तक लाना संभव नहीं है। ऐसे में यह रोक आम लोगों की परेशानी बढ़ाएगी और पैनिक की स्थिति पैदा कर सकती है।
लुधियाना के एक पंप मैनेजर के अनुसार, पहले कंपनियों से दो गाड़ियां उधार यानी क्रेडिट पर मिल जाती थीं, लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है। अब एडवांस भुगतान के बाद ही सप्लाई मिल रही है, जिससे पंप संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।
सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है, हालांकि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई कुछ प्रभावित हुई है। जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि घरेलू पाइप गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘हर बूथ, मजबूत’ अभियान से कांग्रेस ने पंजाब में चुनावी बिगुल फूंका

श्री फतेहगढ़ साहिब से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का…

मोहाली में ED की रेड के दौरान 9वीं मंजिल से फेंका कैश भरा बैग ड्राइवर लेकर भागा, 21 लाख रुपये बरामद

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Mohali के खरड़ स्थित Western Towers सोसाइटी…

बेअदबी मामलों के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, अब पंजाब की तरक्की नहीं रुकेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान

दैनिक खबरनामा|टांडा (होशियारपुर), 18 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

साइबर ठगों पर पंजाब पुलिस का डिजिटल प्रहार: 63,749 बैंक खाते फ्रीज़, 540 करोड़ की धोखाधड़ी पर कसा शिकंजा

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 26 जून 2026. पंजाब पुलिस ने साइबर अपराधियों…