दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम द्वारा Panchkula Municipal Corporation की ओर से Kotak Mahindra Bank और AU Small Finance Bank में लगभग ₹160 करोड़ की 16 फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाई गई थीं। मामला तब सामने आया जब ये एफडी मैच्योर होने लगीं और रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं।16 फरवरी 2026 को मैच्योर हुई 11 एफडी, जिनकी कुल राशि ₹59.58 करोड़ थी, के रिकॉर्ड बैंक और नगर निगम के बीच मेल नहीं खा रहे थे। एक खाते (नंबर 2046903758) में जहां ₹50.07 करोड़ होने चाहिए थे, वहीं 16 मार्च 2026 को सिर्फ ₹2.18 करोड़ ही दिखाए गए।
18 मार्च तक स्थिति और गंभीर हो गई, जब कुल खातों में मात्र ₹12.86 करोड़ बैलेंस बताया गया, जिससे ₹140 करोड़ से ज्यादा की रकम गायब होने का अंदेशा है।घोटाले के खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने पंचकूला के बैंक ब्रांचों में पहुंचकर सुबह 10:30 बजे तक कामकाज रुकवाया। जांच पहले डीसीपी ऑफिस की इकोनॉमिक विंग को सौंपी गई, जिसे बाद में Anti-Corruption Bureau को ट्रांसफर कर दिया गया।
इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और एसीबी ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, भिवानी में बैंक रिकॉर्ड खंगालकर पैसों की ट्रेल तलाश की जा रही है।फिलहाल बैंक शाखाएं दोबारा खुल चुकी हैं, लेकिन करोड़ों रुपये के इस बड़े घोटाले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में बैंकों के असहयोग की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड सोनीपत में 2 महिला टीचर और चपरासी रंगे हाथों पकड़े गए

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा…
Share to :

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बीपीएचओ ट्राई-सिटी चंडीगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह…
Share to :

नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स के वेयरहाउस को लेकर किसानों का विरोध, रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर जताया आक्रोश; जमीन के स्वामित्व पर उठाए सवाल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा नौल्था गांव में अडानी एग्री…
Share to :

पंचकूला में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक शुरू, नगर निगम चुनाव की रणनीति पर मंथन

दैनिक खबरनामा पंचकूला 14 अप्रैल 2026 हरियाणा के आगामी नगर निगम चुनावों…
Share to :