दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम द्वारा Panchkula Municipal Corporation की ओर से Kotak Mahindra Bank और AU Small Finance Bank में लगभग ₹160 करोड़ की 16 फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाई गई थीं। मामला तब सामने आया जब ये एफडी मैच्योर होने लगीं और रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं।16 फरवरी 2026 को मैच्योर हुई 11 एफडी, जिनकी कुल राशि ₹59.58 करोड़ थी, के रिकॉर्ड बैंक और नगर निगम के बीच मेल नहीं खा रहे थे। एक खाते (नंबर 2046903758) में जहां ₹50.07 करोड़ होने चाहिए थे, वहीं 16 मार्च 2026 को सिर्फ ₹2.18 करोड़ ही दिखाए गए।
18 मार्च तक स्थिति और गंभीर हो गई, जब कुल खातों में मात्र ₹12.86 करोड़ बैलेंस बताया गया, जिससे ₹140 करोड़ से ज्यादा की रकम गायब होने का अंदेशा है।घोटाले के खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने पंचकूला के बैंक ब्रांचों में पहुंचकर सुबह 10:30 बजे तक कामकाज रुकवाया। जांच पहले डीसीपी ऑफिस की इकोनॉमिक विंग को सौंपी गई, जिसे बाद में Anti-Corruption Bureau को ट्रांसफर कर दिया गया।
इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और एसीबी ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, भिवानी में बैंक रिकॉर्ड खंगालकर पैसों की ट्रेल तलाश की जा रही है।फिलहाल बैंक शाखाएं दोबारा खुल चुकी हैं, लेकिन करोड़ों रुपये के इस बड़े घोटाले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में बैंकों के असहयोग की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी, किसान क्रेडिट कार्ड की एंट्री के बदले मांगे थे ₹1.20 लाख

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़/रोहतक, 9 जुलाई : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…

शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कार हादसे में टूटी खुशियां

हरियाणा 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र…

हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, 26-27 मई को डीसीसी अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़ 26 मई 2026 :  हरियाणा कांग्रेस ने आगामी चुनावों…

CRPF इंस्पेक्टर की शादी रुकवाने भिवानी पहुंची युवती

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 हरियाणा के भिवानी जिले में एक सनसनीखेज…