दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई। आरोपियों ने वारदात से पहले शहर के एक होटल में दो दिन तक ठहरकर रेकी की और चमनप्रीत की दिनचर्या, मूवमेंट और अकेले होने के समय की पूरी जानकारी जुटाई।हत्या के दिन आरोपियों ने सही मौका देखकर चमनप्रीत पर उनकी गाड़ी के बाहर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी चंडीगढ़ के बीचों-बीच से फरार होकर मोहाली की ओर निकल गए। हैरानी की बात यह रही कि कई पुलिस नाकों और रेड लाइट पॉइंट्स के बावजूद वे आसानी से शहर से बाहर निकल गए।बाद में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों घायल हो गए और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथियार भी बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश का खुलासा हुआ और क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी कराया गया।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026