दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 पूर्व विधायक और नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद यह उनकी नई सियासी शुरुआत मानी जा रही है।हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हैं।अमृतसर ईस्ट से विधायक रह चुकी नवजोत कौर उस समय विवादों में आ गई थीं, जब उन्होंने कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए 500 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा किया था। इस बयान के बाद पार्टी हाईकमान ने पहले उन्हें निलंबित किया और बाद में निष्कासित कर दिया।कांग्रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिली। वहीं राहुल गांधी से मिलने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने कई बार समय मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।आखिरकार, नवजोत कौर सिद्धू ने अलग राजनीतिक राह चुनते हुए अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी। सोमवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान किया।पार्टी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने की दिशा में कदम उठाया गया है। उनका उद्देश्य देश और जनता की सेवा करना है और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।उन्होंने ‘सत्य और प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात करते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य को उसकी पुरानी पहचान—प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता—दिलाने का संकल्प भी दोहराया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :