दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 जगराओं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को 265 ग्राम हेरोइन और एक i20 कार सहित गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ कर्मू निवासी गांव अखाड़ा और अनमोल सिंह उर्फ कट्टा निवासी मोरी गेट, जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसआई गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में टीम मल्क चौक पर गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कोठे खजूरा रोड स्थित श्मशान घाट के पास नाकाबंदी की गई, जहां लुधियाना की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।मुख्य आरोपी करमजीत सिंह एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 14 मामले दर्ज हैं, जिनमें नशा तस्करी के 12, चोरी के 2 और आर्म्स एक्ट का 1 मामला शामिल है। यह उसके खिलाफ 15वां मामला है। वहीं, अनमोल सिंह पर यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में वह इस अवैध धंधे में शामिल हुआ।थाना सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुटी है तथा मोबाइल फोन की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :