दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 शिमला शहर में राम मंदिर के हॉल में प्रस्तावित एक मुस्लिम निकाह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह निकाह ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर की बेटी का है, जो 11 अप्रैल को सूद सभा द्वारा संचालित हॉल में होना तय है।
इस पर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति के नेताओं विजय शर्मा और मदन ठाकुर का कहना है कि मंदिर से जुड़े परिसर में मुस्लिम विवाह कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने सूद सभा को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि निकाह आयोजित किया गया तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध स्वरूप ‘सुअरों की बारात’ निकालने और अन्य प्रतीकात्मक विरोध की भी बात कही गई है।वहीं, सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर और हॉल अलग-अलग हैं और हॉल का उपयोग सभी समुदायों के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।राजीव सूद के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में करीब 15 मुस्लिम परिवारों के निकाह इसी हॉल में हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हॉल में मांस, मछली और शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।बढ़ते विवाद के बीच सूद सभा ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, मामले को लेकर शहर में माहौल संवेदनशील बना हुआ है।