दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली (एस.ए.एस नगर) नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बलौंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को गांव झांमपुर (गुग्गा माड़ी के पास) में चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति इलाके में हेरोइन बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुबेरइंदर सिंह, निवासी आर्मी फ्लैट फेज-2 मोहाली (हाल निवासी झांमपुर), और अमित सिंह उर्फ एमी गिल, निवासी सेक्टर 23-डी चंडीगढ़ (हाल निवासी गोबिंद नगर, झांमपुर) के रूप में हुई है।पुलिस ने कुबेरइंदर सिंह के पास से 5.16 ग्राम और अमित सिंह के पास से 6.67 ग्राम हेरोइन बरामद की है।इस संबंध में थाना बलौंगी में मुकदमा नंबर 108, दिनांक 17.04.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के छह स्पोर्ट्स स्टेडियमों के संचालन का जिम्मा ठेके पर, कोच भर्ती पर 3 करोड़ खर्च करेगा गमाडा

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…

मोहाली में दरिंदगी15 वर्षीय छात्रा से सहपाठी समेत 4 ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

मोहाली में शर्मनाक15 साल की छात्रा से सहपाठी ने दोस्तों संग मिलकर…

मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रिंस ने जीता ‘मिस्टर मोहाली’ का खिताब

मोहाली 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 8वीं मिस्टर…

राजा वड़िंग का ‘आप’ पर लोकतंत्र के जनादेश से खिलवाड़ का आरोप

वड़िंग ने कहा- कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बावजूद मेयर और नगर…