दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली (एस.ए.एस नगर) नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बलौंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को गांव झांमपुर (गुग्गा माड़ी के पास) में चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति इलाके में हेरोइन बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुबेरइंदर सिंह, निवासी आर्मी फ्लैट फेज-2 मोहाली (हाल निवासी झांमपुर), और अमित सिंह उर्फ एमी गिल, निवासी सेक्टर 23-डी चंडीगढ़ (हाल निवासी गोबिंद नगर, झांमपुर) के रूप में हुई है।पुलिस ने कुबेरइंदर सिंह के पास से 5.16 ग्राम और अमित सिंह के पास से 6.67 ग्राम हेरोइन बरामद की है।इस संबंध में थाना बलौंगी में मुकदमा नंबर 108, दिनांक 17.04.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :