दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) में मरीजों की सुविधा के लिए नया एडवांस्ड न्यूरो सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर के शुरू होने से अब मरीजों को जांच और इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां MRI, CT स्कैन और ब्लड टेस्ट जैसी सभी जरूरी जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे इलाज की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए सेंटर के खुलने के बावजूद OPD के समय और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न्यूरोलॉजी OPD सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि न्यूरोसर्जरी OPD मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जारी रहेगी। इसके अलावा, स्पेशल क्लिनिक हर गुरुवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। जनरल OPD का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तय किया गया है।मरीज और उनके परिजन गेट नंबर 3 से एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर तक पहुंच सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने विजिटर्स की सुविधा के लिए मार्गदर्शन और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए हैं।इमरजेंसी सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गंभीर हादसों और आपात स्थिति के मरीजों का इलाज पहले की तरह एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर में ही किया जाएगा, ताकि एक ही जगह पर सभी जरूरी विभागों की सुविधा मिल सके और इलाज में देरी न हो।यह सेंटर 47,619 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली छह मंजिला इमारत में बना है, जिसमें तीन बेसमेंट शामिल हैं। इनमें से दो बेसमेंट पार्किंग के लिए हैं, जहां 232 कारों की व्यवस्था है। सबसे ऊपरी मंजिल पर 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और एक छोटा OT बनाया गया है, जहां जटिल न्यूरोसर्जरी जैसे सेरेब्रोवैस्कुलर, स्कल बेस और स्पाइनल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026