दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपायुक्त कोमल मित्तल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से उनका स्टेटस अपडेट किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को तभी “निपटाया गया” माना जाए जब शिकायतकर्ता की लिखित सहमति मिल जाए। आंशिक रूप से सुलझे मामलों को “इन प्रोग्रेस” में रखा जाए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।उन्होंने बताया कि जिला व्यापार आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के निपटाए गए मामलों की समीक्षा की गई है, जिसमें कुछ मामलों को दोबारा विचार के लिए वापस भेजा गया है।DC ने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी विभाग के पास दूसरे विभाग से संबंधित शिकायत आती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान जिले में व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) को बेहतर बनाएगा। कई समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बिना अतिरिक्त संसाधनों के हल किया जा सकता है, जैसे सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव और PCR पेट्रोलिंग—इन पर प्राथमिकता से काम किया जाए।बैठक में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर संदीप सिंह गरहा, जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (G) डॉ. अंकिता कंसल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और मोहाली व खरड़ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट-ठगी करने वाला महिला गैंग गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 9 मार्च 2026 मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ…

लुधियाना में ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन CM भगवंत मान बोले पंजाब में किसी को घाटा नहीं, युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान…

मोहाली में नगर निगम हाउस मीटिंग हंगामेदार, बी-रोड पर मैकेनिकल स्वीपिंग बंद होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली नगर निगम (MC) की…

पंजाब में सियासी विवाद गहराया कारोबारी की बेटियों ने लगाया डर का आरोप, मंत्री मुंडियां बोले सभी आरोप झूठे

दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर में एक कारोबारी और पंजाब सरकार…

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपायुक्त कोमल मित्तल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से उनका स्टेटस अपडेट किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को तभी “निपटाया गया” माना जाए जब शिकायतकर्ता की लिखित सहमति मिल जाए। आंशिक रूप से सुलझे मामलों को “इन प्रोग्रेस” में रखा जाए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।उन्होंने बताया कि जिला व्यापार आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के निपटाए गए मामलों की समीक्षा की गई है, जिसमें कुछ मामलों को दोबारा विचार के लिए वापस भेजा गया है।DC ने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी विभाग के पास दूसरे विभाग से संबंधित शिकायत आती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान जिले में व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) को बेहतर बनाएगा। कई समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बिना अतिरिक्त संसाधनों के हल किया जा सकता है, जैसे सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव और PCR पेट्रोलिंग—इन पर प्राथमिकता से काम किया जाए।बैठक में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर संदीप सिंह गरहा, जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (G) डॉ. अंकिता कंसल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और मोहाली व खरड़ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रतन इंस्टीट्यूट में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पंजाब 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों…

बीएलओ पर हमला पड़ा भारी: पटियाला और बरनाला में एफआईआर दर्ज, चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर जारी किए सख्त निर्देश

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान…

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव कुमार अमित का मंडियों का दौरा, बोले किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी

दैनिक खबरनामा एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 2 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत…

220 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ समाप्त हुआ सरबजीत सिंह झिंजर का ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ अभियान

दैनिक खबरनामा। घनौर, 8 जून : यूथ अकाली दल के अध्यक्ष और…