दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपायुक्त कोमल मित्तल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से उनका स्टेटस अपडेट किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को तभी “निपटाया गया” माना जाए जब शिकायतकर्ता की लिखित सहमति मिल जाए। आंशिक रूप से सुलझे मामलों को “इन प्रोग्रेस” में रखा जाए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।उन्होंने बताया कि जिला व्यापार आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के निपटाए गए मामलों की समीक्षा की गई है, जिसमें कुछ मामलों को दोबारा विचार के लिए वापस भेजा गया है।DC ने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी विभाग के पास दूसरे विभाग से संबंधित शिकायत आती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान जिले में व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) को बेहतर बनाएगा। कई समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बिना अतिरिक्त संसाधनों के हल किया जा सकता है, जैसे सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव और PCR पेट्रोलिंग—इन पर प्राथमिकता से काम किया जाए।बैठक में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर संदीप सिंह गरहा, जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (G) डॉ. अंकिता कंसल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और मोहाली व खरड़ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रिश्वत मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI कोर्ट ने लिया केस का संज्ञान; 16 मार्च को अगली सुनवाई

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी…

ऑपरेशन सिन्दूर की दर्दनाक कहानी ड्रोन हमले में उजड़ा घर, माता-पिता खोकर टूटा जसवंत सिंह

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के गांव खाईफेमीकी में ऑपरेशन सिन्दूर…

RAMP योजना के तहत इंटर-स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र विज़िट MSMEs को मिला नया उत्साह और अनुभव

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और…

ट्राइसिटी के आसपास के शहरों में विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, 250 किमी सड़कें निर्माणाधीन, 50 नए ट्यूबवेल लगेंगे : हरजोत सिंह बैंस

दैनिक खबरनामा।चंडीगढ़, 12 जून 2026 : पंजाब सरकार ने ट्राइसिटी के आसपास स्थित…

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपायुक्त कोमल मित्तल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से उनका स्टेटस अपडेट किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को तभी “निपटाया गया” माना जाए जब शिकायतकर्ता की लिखित सहमति मिल जाए। आंशिक रूप से सुलझे मामलों को “इन प्रोग्रेस” में रखा जाए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।उन्होंने बताया कि जिला व्यापार आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के निपटाए गए मामलों की समीक्षा की गई है, जिसमें कुछ मामलों को दोबारा विचार के लिए वापस भेजा गया है।DC ने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी विभाग के पास दूसरे विभाग से संबंधित शिकायत आती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान जिले में व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) को बेहतर बनाएगा। कई समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बिना अतिरिक्त संसाधनों के हल किया जा सकता है, जैसे सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव और PCR पेट्रोलिंग—इन पर प्राथमिकता से काम किया जाए।बैठक में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर संदीप सिंह गरहा, जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (G) डॉ. अंकिता कंसल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और मोहाली व खरड़ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में महिला सफाई कर्मचारी से झपटमारी, सोने की बालियां लेकर बाइक सवार फरार

पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के…

हिसार के बरवाला आश्रम हिंसा केस में रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शर्तों के साथ मिली जमानत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 हिसार के बरवाला स्थित करौंथा आश्रम में…

पटियाला में AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा की कोर्ट में पेशी, रेप केस में 7 दिन का रिमांड

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पटियाला में आम आदमी पार्टी (AAP) के…

कपूरथला RCF में टेस्टिंग के दौरान MEMU कोच पटरी से उतरा, यूनियन ने आउटसोर्सिंग को ठहराया जिम्मेदार

पंजाबी 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के कपूरथला स्थित रेल…