दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किस्मत ने दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश का साथ दे ही दिया। उन्होंने बैसाखी बंपर लॉटरी में 6 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर रातों-रात करोड़पति बनने का सपना साकार कर लिया।जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश पिछले करीब 30 वर्षों से नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। इस बार उन्होंने 1 अप्रैल को लुधियाना के घंटा घर स्थित गांधी ब्रदर्स की दुकान नंबर 55 से 500 रुपये में बैसाखी बंपर का टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को घोषित परिणाम में उनके टिकट नंबर B-सीरीज 520720 पर 6 करोड़ रुपये का पहला इनाम निकल आया।इनाम की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। ओमप्रकाश के बेटे ने बताया कि उनके पिता इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी करेंगे।
ओमप्रकाश ने कहा कि वे इतने सालों से धैर्य के साथ लॉटरी खरीदते आ रहे थे और उन्हें विश्वास था कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। अब उनकी यह उम्मीद सच साबित हो गई है।