गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को गुरुवार को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. शनिवार, 6 दिसंबर को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने के फ़ौरन बाद दोनों भाई थाईलैंड के फ़ुकेट रवाना हो गए थे.दोनों भाइयों ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है लेकिन कोर्ट में उनके वकील ने दलील दी कि उन्हें ‘बेवजह फंसाया’ जा रहा है. इससे पहले इस हादसे के सिलसिले में गोवा पुलिस ने अजय गुप्ता नाम के एक अभियुक्त को दिल्ली से हिरासत में ले लिया है.

भारत और थाईलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि

गृह मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक़ भारत और थाईलैंड के बीच साल 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बैंकॉक यात्रा के दौरान प्रत्यर्पण संधि हुई थी. इसके मुताबिक़ दोनों देश एक-दूसरे को क़ानूनी जानकारियां और दूसरा ज़रूरी सहयोग मुहैया कराएंगे. ताक़ि फ़रार अपराधियों के प्रत्यर्पण में एक-दूसरे की मदद की जा सके. संधि के मुताबिक़ इसमें आर्थिक अपराध से संबंधित अभियुक्तों का भी प्रत्यर्पण शामिल है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ भारत की कुल 48 देशों से प्रत्यर्पण संधि हैं जिसमें बांग्लादेश, भूटान, नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के अलावा इसराइल, सऊदी अरब, रूस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश भी शामिल हैं.

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की आजमगढ़ DM IAS रविन्द्र कुमार की जमकर तारीफ, तमसा नदी को पुनर्जीवित कर रच दिया इतिहास

उत्तर प्रदेश 26 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले…
Share to :

स्टेज पर चढ़े फैन पर बोलीं सिंगर सुनंदा शर्मा मैंने माफ किया, प्यार सही तरीके से जताएं”

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में 3…
Share to :

उत्तर प्रदेश IAS अधिकारी अभय सिंह पर मां ने लगाए गंभीर आरोप, विभाग ने मांगा जवाब अभय सिंह ने आरोपों को बताया ‘ब्रेनवॉश’ का नतीजा

उत्तर प्रदेश 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश चित्तौड़गढ़ कैडर के…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी धर्म में ‘अंधविश्वास’ तय करने का अधिकार किसका?

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 Supreme Court of India ने सबरीमाला मंदिर…
Share to :