25 दिसम्बर: जगदीश कुमारमोहाली के सेक्टर-109 स्थित मस्जिद और उससे सटी कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इंतजामिया वेलफेयर कमेटी सेक्टर-109 के सदस्यों ने वक्फ बोर्ड के अधिकारियों पर जमीन हड़पने की नीयत से मौजूदा कमेटी को भंग करने और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।कमेटी के सदस्य अनवर हुसैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद वक्फ बोर्ड के सीईओ शौकत पारे कुछ अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नमाज अदा करने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों को कथित तौर पर धमकाया और कहा कि मौजूदा कमेटी में कश्मीर तथा यूपी-बिहार से छह लोगों को शामिल किया जाए, अन्यथा कमेटी को भंग कर दिया जाएगा।अनवर हुसैन का आरोप है कि अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर मौजूदा कमेटी के खिलाफ मामले दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि सेक्टर-109 एक पॉश इलाका है और मस्जिद व कब्रिस्तान की जमीन की कीमत अधिक होने के कारण वक्फ बोर्ड इस जमीन को अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा है।कमेटी का कहना है कि इसी दबाव के तहत बाहरी लोगों को कमेटी में शामिल करने की शर्त रखी जा रही है, ताकि भविष्य में मौजूदा कमेटी के खिलाफ जाकर जमीन को वक्फ बोर्ड के नाम करवाया जा सके। अनवर हुसैन ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कमेटी पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रही है और इलाके के लोगों व गांव के सरपंच को भी इससे किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वक्फ बोर्ड द्वारा मस्जिद और कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया तो कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और पुतले फूंके जाएंगे।फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं कमेटी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :