मध्य प्रदेश 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश रेल सुविधा की मांग अब सिर्फ मांग नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। शंकरपुर-भदौरा रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने और इंटरसिटी ट्रेन के स्थायी ठहराव की मांग को लेकर सीधी जिले के भदौरा में बुधवार को रेल रोको आंदोलन उग्र हो गया।जेल भरो आंदोलन के अगले चरण के रूप में शुरू हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी आनंद सिंह (ददुआ) ने किया। आंदोलन के दौरान आक्रोशित नागरिकों ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी को रोक दिया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग रेलवे पटरियों पर बैठ गए, जबकि कई लोग पटरियों पर लेटकर विरोध दर्ज कराने लगे।हालांकि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जनता के तेवर बेहद सख्त और निर्णायक नजर आए। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।रेल यातायात बाधित होने से रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन में हलचल मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत की कोशिश की।अब देखना यह है कि मध्य प्रदेश में उठी इस मजबूत आवाज़ पर रेलवे प्रशासन कब और क्या ठोस फैसला लेता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :