कर्नाटक 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा) के उप्पिनंगडी में बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की पेरने शाखा में बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक के जॉइंट मैनेजर पर नकदी और सोने के गहनों की कथित गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है। कुल गबन की राशि ₹71.4 लाख से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा की पेरने शाखा में जॉइंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था और एटीएम का प्रभारी भी था। शिकायत में बताया गया है कि सुब्रह्मण्यम ने 6 फरवरी 2024 से 16 दिसंबर 2025 के बीच एटीएम में निर्धारित राशि जमा नहीं की और इस दौरान करीब ₹70.86 लाख की रकम का गबन कर लिया।इस मामले की शिकायत बैंक ऑफ बड़ौदा, मंगलुरु क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सी.वी.एस. चंद्रशेखर ने उप्पिनंगडी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, जब बैंक अधिकारियों को गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने सेफ लॉकरों की जांच की, तो वहां से 4.400 ग्राम सोने के गहने भी गायब पाए गए, जिनकी कीमत लगभग ₹55,000 आंकी गई है।घोटाले का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी सुब्रह्मण्यम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और बैंक रिकॉर्ड व लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गबन में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कन्नौज जिला जेल से फरार दो कैदियों पर इनाम घोषित, एसपी ने गिरफ्तारी पर रखे 25-25 हजार

उत्तर प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)कन्नौज जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों…
Share to :

जगदलपुर को बड़ी सौगात आम नागरिकों के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गेट खुले, अब जिले में मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

छत्तीसगढ़ 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर राज्य के बस्तर…
Share to :

स्लीपर बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत अब सफर होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित, गडकरी सरकार ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)नई दिल्ली अगर आप अक्सर स्लीपर बसों…
Share to :

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का हुआ सम्मान

राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता…
Share to :