दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 शादी का सीजन शुरू होते ही जहां घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब शहनाई बजने से पहले ही परिवार और कैटरर गैस सिलिंडर की व्यवस्था में जुट गए हैं। फूड एंड सप्लाई विभाग के पास शादी के कार्ड के साथ सिलिंडर की मांग को लेकर आवेदन पहुंचने लगे हैं।
चंडीगढ़ में विभाग के अनुसार अब तक करीब पांच आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें संबंधित कमेटी के समक्ष रखा गया है। यही कमेटी तय करेगी कि किन आवेदकों को और कितनी संख्या में कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।दरअसल, सीमित उपलब्धता के कारण शादी समारोह आयोजित करने वाले परिवारों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों ने भी साफ कर दिया है कि प्रशासन की अनुमति के बिना अतिरिक्त सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे और वितरण पूरी तरह विभागीय निर्देशों के अनुसार ही होगा।फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी आकाश मित्तल के मुताबिक, प्राप्त सभी आवेदनों को विभागीय सचिव के मार्गदर्शन में गठित कमेटी के पास भेज दिया गया है। यह कमेटी तय मानकों के आधार पर ही सिलिंडर आवंटन को मंजूरी देगी। शादी के बढ़ते सीजन के साथ सिलिंडर की मांग में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :