दैनिक कहबरनामा 21 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मौली जागरां स्थित विकास नगर में सोमवार रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसकी चपेट में पास की एक करियाना दुकान भी आ गई।दुकान संचालक करण और उनकी पत्नी प्रियंका ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह दोनों ने अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।मदद के लिए बुलाए गए प्रियंका के पिता लाल बिहारी (55) अपने बेटों राज किशोर (30) और विकास (25) के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद 20-25 युवकों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों, सीमेंट की सिल्ली और लोहे की रॉड से वार कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमले में लाल बिहारी का बाजू टूट गया, जबकि राज किशोर की आंख और सिर पर गंभीर चोट आई है। विकास के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उसे कई टांके लगे हैं।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावर लाल बिहारी की जेब से करीब 60 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। साथ ही दुकान के गल्ले से नकदी चोरी करने का भी आरोप है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि वारदात के दौरान कोई भी पड़ोसी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026