दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा से जुड़े छापों के बाद जालंधर यूनिट से 13 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।अचानक हुए इस बड़े फेरबदल से कार्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है और जांच की गति पर भी असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, सामान्यतः एक स्टेशन से दो-तीन अधिकारियों का ही ट्रांसफर होता है, लेकिन इस बार विभिन्न रैंक के 13 अधिकारियों को एक साथ बाहर भेजा गया। इनमें कुछ अधिकारी हाल ही में जॉइन किए हुए भी थे।
हालांकि, लगभग उतनी ही संख्या में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, लेकिन उनके जॉइन करने में देरी के कारण फिलहाल स्टाफ की कमी बनी हुई है। इससे कई मामलों की जांच प्रभावित हो रही है।इससे पहले जालंधर में तैनात जॉइंट डायरेक्टर रवि तेवारी का तबादला चेन्नई किया गया था। यह तबादला उस समय हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणिंदर सिंह को समन जारी किए गए थे।वर्तमान में दिनेश पुरुचुरी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो दिल्ली से कामकाज देख रहे हैं। साथ ही जांच की निगरानी भी ईडी मुख्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में महिला का कार में अपहरण कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 जालंधर। शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके…

पंजाब में SP पर सनसनीखेज आरोप रेप, फर्जी शादी और जबरन गर्भपात का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में पुलिस विभाग के एक एसपी…

साइकोमेट्रिक टेस्ट का ठेका दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला साइंस मास्टर विजिलेंस के शिकंजे में

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026. पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के…

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…