दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा से जुड़े छापों के बाद जालंधर यूनिट से 13 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।अचानक हुए इस बड़े फेरबदल से कार्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है और जांच की गति पर भी असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, सामान्यतः एक स्टेशन से दो-तीन अधिकारियों का ही ट्रांसफर होता है, लेकिन इस बार विभिन्न रैंक के 13 अधिकारियों को एक साथ बाहर भेजा गया। इनमें कुछ अधिकारी हाल ही में जॉइन किए हुए भी थे।
हालांकि, लगभग उतनी ही संख्या में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, लेकिन उनके जॉइन करने में देरी के कारण फिलहाल स्टाफ की कमी बनी हुई है। इससे कई मामलों की जांच प्रभावित हो रही है।इससे पहले जालंधर में तैनात जॉइंट डायरेक्टर रवि तेवारी का तबादला चेन्नई किया गया था। यह तबादला उस समय हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणिंदर सिंह को समन जारी किए गए थे।वर्तमान में दिनेश पुरुचुरी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो दिल्ली से कामकाज देख रहे हैं। साथ ही जांच की निगरानी भी ईडी मुख्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में घर-घर से अलग-अलग कचरा संग्रहण की शुरुआत, विधायक कुलवंत सिंह करेंगे अभियान का शुभारंभ

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार की पर्यावरण-अनुकूल और दूरदर्शी…
Share to :

मोहाली जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

मोहाली 8 जनवरी ( जगदीश कुमार)पंजाब में एक बार फिर बम धमकी…
Share to :

मोहाली में राणा बलाचौरिया मर्डर केस 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 8 शूटर नामजद; सुरक्षा व्यवस्था पर कोर्ट सख्त

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने चर्चित कबड्डी…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 24वीं और 25वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक ख़बरनामा 21 अप्रैल 2026 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा…
Share to :