दैनिक ख़बरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार की ‘बदलता पंजाब’ मुहिम के तहत जिला एस.ए.एस. नगर के गांव तिउड़ स्थित शहीद लांस नायक रणजोध सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।इस दौरान डॉ. आहलूवालिया ने स्कूल में करीब 10.97 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक बायो लैब का उद्घाटन किया। इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल तिउड़ में लगभग 7.48 लाख रुपये की लागत से बने नए कमरे का भी उद्घाटन किया गया। इस तरह कुल 18.45 लाख रुपये की लागत से किए गए विकास कार्य विद्यार्थियों को समर्पित किए गए।समारोह के दौरान शहीद लांस नायक रणजोध सिंह की स्मृति में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समागम को जीवंत बना दिया।
उन्होंने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियां अपनाने की अपील भी की।इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल हरभुपिंदर कौर, स्टाफ सदस्य, शहीद रणजोध सिंह के परिजन, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सोनू राणा, सरपंच सतीश राणा, एसएमसी सदस्य सुखजिंदर सिंह, विद्यार्थियों के अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में दर्दनाक हादसा गली में खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर मौत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में…
Share to :

8.18 लाख विद्यार्थियों के लिए सख्त इंतजाम 384 उड़न दस्ते, MATQ ऐप और धारा 144 के साथ शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व…
Share to :

सरहिंद धमाका पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला

पंजाब 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के सरहिंद रेलवे…
Share to :

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब में अपार संभावनाएँ, देश की 20% ऊर्जा मांग पूरी करने की क्षमता बसंत गर्ग

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब…
Share to :