दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 संगरूर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला इकाइयों ने संयुक्त रूप से सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंक के मुख्य प्रबंधक पर मनमानी और किसान विरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए।प्रदर्शन के दौरान राज्य उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह भट्टीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों के लिए बढ़ाई गई ‘हद कर्जा’ (अधिकतम ऋण सीमा) को लागू करने से बैंक अधिकारी इनकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़े हुए कर्जे को जारी करने संबंधी पत्र भी वापस ले लिया गया, जिससे किसानों में भारी रोष है।राज्य प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सहकारी बैंकों के अधिकारी रजिस्ट्रार के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर के बैंकों को मौखिक रूप से किसान विरोधी निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही नए सदस्य बनाने पर कोई आधिकारिक रोक नहीं होने के बावजूद जिला प्रबंधक द्वारा पंजीकरण रोक दिया गया है।
जिला महासचिव सतनाम सिंह किला भरियां ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई ऋण सीमा लागू नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन डकौंदा आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह उगोके, सिकंदर सिंह भूरे, नाजम सिंह पुन्नावाल, बिंदर पाल और बिंदरपाल छाजली सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :