दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पीजीआई में मरीजों को अब महंगे PET-CT स्कैन से राहत मिलने वाली है। संस्थान में यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है, जिससे मरीजों को 15 से 30 हजार रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत पहली बार PET-CT स्कैन की फीस ₹7000 होगी, जबकि 6 महीने के भीतर दोबारा टेस्ट कराने पर मरीजों को सिर्फ ₹3000 देने होंगे।इस सुविधा का लाभ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले मरीजों को मिलेगा। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि मरीजों का समय भी बचेगा क्योंकि अब उन्हें निजी लैब्स का रुख नहीं करना पड़ेगा।PET-CT स्कैन कैंसर की जांच के लिए बेहद जरूरी होता है। इसमें गैलियम-68 नामक रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग किया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं पर जाकर जमा हो जाता है। इससे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों की पहचान आसानी से हो जाती है।गौरतलब है कि पीजीआई में ये टेस्ट पिछले करीब दो साल से बंद थे। गैलियम-68 की सप्लाई न होने के कारण मरीजों को बाहर महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही थी। अब संस्थान ने इस रेडियोएक्टिव पदार्थ की सप्लाई के लिए एक विदेशी कंपनी को ऑर्डर दिया है, जिससे जल्द ही यह सुविधा फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब का नाम रोशन MRSAFPI के कैडेट जसनूर सिंह ने CDS में हासिल की AIR-1, सुखराज सिंह हीरा चौथे स्थान पर

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2026 पंजाब ने एक बार फिर रक्षा…
Share to :

गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचने के आरोप में सात पर केस दर्ज, मैनेजर समेत सभी फरार

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब पुलिस ने आईटी सिटी के…
Share to :

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

मोहाली जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 2954 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 14 अप्रैल:साहिबजादा…
Share to :