दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 लुधियाना शहर के जवंद विहार संधू नगर इलाके में एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी ने स्टूल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 सालों से फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री मालिक उमी भारद्वाज के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया, जिसमें बताया गया कि फैक्ट्री में रहने वाले दो मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार (भतीजा) है, जिसे धर्मेंद्र ने करीब एक महीने पहले ही काम पर लगवाया था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर स्टूल से धर्मेंद्र के सिर पर वार कर दिया।धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और 4 साल की बेटी को छोड़ गया है, जो लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कोई और व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :