दैनिक ख़बरनामा 23 अप्रैल 2026 एसएएस नगर (मोहाली),टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला टीबी अधिकारी डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि देशभर में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तपेदिक (टीबी) बीमारी का पूरी तरह खात्मा करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एसएएस नगर जिले के सब-डिविजनल अस्पतालों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों, प्राइमरी हेल्थ सेंटरों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता, जांच और उपचार कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर समय पर इलाज शुरू करना है, ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके। कैंपों में मौके पर ही एक्स-रे की सुविधा दी जा रही है और संदिग्ध मरीजों को तुरंत आगे की जांच और उपचार के लिए पंजीकृत किया जा रहा है।
स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना आदि के बारे में जागरूक कर रही हैं।इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल, मोहाली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों और उनके परिजनों को टीबी के लक्षण, कारण, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी गई।डिप्टी मास मीडिया अधिकारी दलजीत कौर ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर DOTS प्रणाली के तहत इसका मुफ्त इलाज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में टीबी का खतरा अधिक होता है, और यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को कभी भी हो सकती है। कार्यक्रम में टीबी काउंसलर भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :