दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ और ‘कंप्रोमाइज्ड’ करार दिया है।चीमा ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा को पंजाब के विधायकों ने चुनकर राज्यसभा भेजा था, लेकिन उन्होंने सदन में पंजाब का एक भी बड़ा मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी और विधायकों ने उन्हें बार-बार RDF के 8500 करोड़ रुपये और GST से हुए नुकसान जैसे अहम मुद्दे उठाने को कहा, लेकिन चड्ढा चुप रहे।वित्त मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब पंजाब में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति बनी, तब भी राघव चड्ढा कहीं नजर नहीं आए और उन्होंने प्रभावित लोगों का साथ नहीं दिया।चीमा के मुताबिक, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये की राशि भी राज्य को नहीं मिली, जिस पर राज्यसभा में आवाज उठाने को कहा गया था, लेकिन इस मुद्दे पर भी चड्ढा ने कोई पहल नहीं की।हरपाल चीमा ने कहा कि राघव चड्ढा ने पार्टी और पंजाब की जनता दोनों के साथ धोखा किया है, जिसके चलते अब वह AAP नेताओं के निशाने पर हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :